राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन का 14 वां त्रैवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय अधिवेशन 16 मार्च 2019 को बूंदी में संपन्न हुआ. अधिवेशन का प्रारंभ भगवन विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर वंदेमारम गीत के गायन से हुआ.
भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपम अधिवेशन के उद्घाटन कर्ता थे. अपने उद्बबोधन में श्री अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल मजदूरों की मजदूरी/भत्ते बढ़ाने के लिए ही संघर्ष नहीं करता बल्कि वह मजदूरों में राष्ट्रहित की भावना भी भरने का प्रयास करता है. हम इस विचार के साथ देश को परम वैभव की ओर ले जाने के लिये कटिबद्ध हैं. अधिवेशन में मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के अ.भा. मंत्री एवंअखिल भारतीय परिवहन प्रभारी श्री राज बिहारी शर्मा ने रोडवेज को घाटे में जाने का कारण प्रबंधन की गलत नीतियां भ्रष्टाचार को बताया. उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों को कंडम नहीं किया जा रहा है जिससे परिचालन लागत ज्यादा आती है एवं रोडवेज के प्रति यात्रियों में वितृष्णा में पैदा होती है. समय पर नई बसों की खरीद नहीं करने से सेवा में कमी आने से यात्री भार घट रहा है एवं रोडवेज का घाटा वह बढ़ता जा रहा है. जिस में सुधार की आवश्यकता है.
अधिवेशन में फेडरेशन की नई कार्य समिति का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया जिसमें श्री नत्थू सिंह राठोड़ को अध्यक्ष व श्री महेश चतुर्वेदी को महामंत्री का दायित्व दिया गया. अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ श्री दीनानाथ परिवहन के परिवहन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री वाछानी एवं महामंत्री श्री हिमते उपस्थित रहे.
अधिवेशन का आयोजन परिवहन फेडरेशन की बूंदी इकाई द्वारा सफलतापूर्वक किया गया.

0 comments:
Post a Comment
hello