Thursday, 28 March 2019

भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर का अधिवेशन संपन्न


               
                भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर का अधिवेशन दिनांक 17 मार्च 2019 को होटल हवेली स्टेचू सर्किल जयपुर में संपन्न हुआ. अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्री गोपाल जी शर्मा महानगर टाइम्स के प्रधान संपादक एवं मुख्या वक्ता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के अ.भा. मंत्री माननीय श्रीमान राज बिहारी जी शर्मा व भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्री एस के राठौर थे. 
                 मुख्य अतिथि श्री गोपाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा की बी एम एस के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडी मनीषी एवं द्रष्टा थे. अपने अथक परिश्रम व त्याग से उन्होंने बी एम एस को प्रथम क्रमांक का संघठन बना दिया.
                भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपम अपने उद्बबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक विशिष्ट विचार को लेकर चलनेवाला संगठन है. केवल मजदूरों की मजदूरी/भत्ते बढ़ाने के लिए ही संघर्ष नहीं करता बल्कि वह मजदूरों में राष्ट्रहित की भावना भी  भरने का प्रयास करता है. हम इस विचार के साथ देश को परम वैभव की ओर ले जाने के लिये कटिबद्ध हैं. 
               अधिवेशन में विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमान मधुसूदन जी शर्मा, एआईजीओओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री राजेंद्र शर्मा, भवन निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमान विष्णु शर्मा, भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान बिशन सिंह तंवर,  भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री दीनानाथ रुंथला व प्रदेश संगठन मंत्री श्री हरि मोहन शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. 

               अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री श्री दीनानाथ रुंथला ने  भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर की नई कार्यसमिति का मनोनयन किया जिसमें सुश्री मंजू दावे को अध्यक्ष व सुनील यादव को जिला मंत्री नियुक्त किय गया.

0 comments:

Post a Comment

hello