Monday, 28 May 2018

राजस्थान ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ओर्गेनाजैशन एवं ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज यूनियन ईकाई बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का अधिवेशन


राजस्थान ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ओर्गेनाईजेशन एवं ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज यूनियन ईकाई बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का अधिवेशन कोटा में सम्पन्न.
                          भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध उक्त दोनों ईकाईयों का अधिवेशन विद्या निकेतन, छावनी  कोटा में सम्पन्न हुआ. अधिवेशन के मुख्य वक्ता ए आई जी बी ओ ओ  के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा अपने संबोधन में ने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहनेवाला एकमात्र संगठन भारतीय मजदूर संघ है. ग्रामीण बैंक कर्मियों को प्रायोजक बैंकों के सामान पेंशन दिलवाने वाला यही संगठन है.
                          अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कोटा बूंदी के सांसद श्री ओम बिरला ने कहा की बी एम एस के इस संगठन के साथ मैं सदा से रहा हूँ एवं पेंशन तथा अन्य मांगों के लिए आपके साथ राजस्थान के सभी सांसदों को साथ लेकर में वित्त मंत्री जी से मिलकर समाधान कराऊंगा.
                        पेंशन की  लड़ाई को जोधपुर उच्चन्यायालय की सिंगल बेंच से प्रारंभकर भारत के उच्च्च्तम न्यायालय में सुखद अंजाम तक पहुंचाने वाले योद्धा श्री  एन एल योगी  अधिवेशन के विशेष अतिथि थे. श्री योगी ने लड़ाई का सारा वृतांत सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया. किस प्रकार से अन्य संगठनों ने इस लड़ाई को कमजोर करने के लिए अपने आकाओं के इशारों पर बाधाएं खड़ी की जिससे न्याय मिलने में देर हुई. अब भी वे लोग जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधने की कोशिश कर रहे हैं तथा लाखों रूपये एकत्र कर ग्रामीण बैंक कर्मियों को धोखा दे रहे हैं. इससे सावधान रहने की आवश्यकता बताई.
                       अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के महामंत्री श्री दीनानाथ रुंथला ने कहा कि बी आर के जी बी में कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ने वाला एकमात्र संगठन राजस्थान ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ओर्गेनाजैशन एवं ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज यूनियन है जिसे हम सभी मजबूत बनाएं. विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को आगे लायें. जिन लोगों ने प्रबंधन के साथ मिलकर कर्मचारियों व संगठन के साथ के साथ धोखा किया है उन्हें बेनकाब करें.
                     अधिवेशन में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया. जिसमें श्री जसवंत सिंह शक्तावत अध्यक्ष एवं पंकज त्रिपाठी महासचिव आर जी बी ओ ओ  चुने गये तथा श्री चन्द्र शेखर पांडे अध्यक्ष एवं श्री बनवारी लाल जाट महासचिव जी बी ई यू  चुने गये.

0 comments:

Post a Comment

hello