बैठक के उपरांत विद्युत् भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया गया. इसके उपरांत माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेद्र सिंह राणावत ने महासंघ को सायं 4 बजे वार्ता पर बुलाया. वार्ता 7 बजे तक चली.
महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल महासंघ के महामंत्री श्री अमरसिंह जी साखला के नेतृत्व में विद्युत प्रशासन से मिला ओर स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय रहते महासंघ की माँगों को नहीं माना गया तो 24 जुलाई से कर्मचारियों का महापडाव माँग नहीं माने जाने तक जारी रहेगा ।
प्रतिनिधि मण्डल में महासंघ के महामंत्री श्री अमरसिंह साखला जी सयुक्त महामंत्री श्री मधुसूदन जोशी जी जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री अमित मल्होत्रा, महामंत्री श्री लखनसिहं गुर्जर, अजमेर विद्युत्गु वितरण श्रमिक संघ के महामंत्री श्री नरेन्द्र सिंह राठौर व अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जोशी सहित सभी डिस्काम के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे. सरकार व निगम प्रशासन की ओर से माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पुष्पेन्दरजी राणावत, ऊर्जा सचिव श्री संजय मल्होत्रा जी सहित सभी डिस्काम के सचिव/ एम डी व विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे ।


0 comments:
Post a Comment
hello