दिनांक 27.03.2018 को सचिवालय, जयपुर मे महिला बाल विकास विभाग की शासन सचिव श्रीमती रोली सिंह से आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्यो पर राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदूबाला चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा वार्ता की गई। वार्ता में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित करने, ग्रीष्म कालीन व शीत कालीन अवकाश में आंगनबाड़ी केन्द्रों को पूर्ण रूप से बंद रखने, वर्दी की राशी नकद देने, एन टी टी , महिला पर्यवेक्षक पद पर 100 % पदोन्नति से भर्ती करने व इस पद पर पदोन्नति हेतु आयुसीमा समाप्त करने, आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवानिवृति आयु 65 वर्ष करने सम्बन्धी विषयों पर वार्ता की गई. जिस पर शासन सचिव द्वारा सकारामक रूख अपनाते हुए इन विषयों को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान का आश्वासन दिया गया. प्रतिनिधि मण्डल में राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की ओर से इन्दुबाला चौहान, राधा शर्मा, गीता शर्मा, पूजा चौधरी, प्रवीणा कलाल, सरिता बंसल, दमयंती पटेल, भंवरी देवी एवं प्रदेश प्रभारी श्री मूल सिंह पंवार शामिल थे.

0 comments:
Post a Comment
hello