जयपुर, 24 जून 2026।
भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्रद्धेय श्री विजय सिंह बाघेला जी के आकस्मिक देवलोक गमन पर भारतीय मजदूर संघ, जिला जयपुर द्वारा आज बीएसएनएल परिसर स्थित फेडरेशन हॉल, अशोक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धेय बाघेला जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री बाघेला जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज एवं श्रमिक हितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय बाघेला जी की संगठनात्मक क्षमता, सरलता, आत्मीयता एवं कर्मठता सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती रहेगी। उनका निधन भारतीय मजदूर संघ ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण श्रमिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान श्री जयंती लाल जी प्रचारक, एस के राठौड़, हरिमोहन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दीनानाथ रूंथला, मुकेश सोलंकी, यतीन्द्र कुमार, रेखा शर्मा, हजारी लाल मीणा, रंजीत सिंह गुर्जर, विकास तिवारी, नवीन शर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की गईं।
भारतीय मजदूर संघ, जिला जयपुर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
.jpeg)
.jpeg)
0 comments:
Post a Comment
hello