Friday, 24 July 2020

भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर द्वारा स्थापना दिवस का उत्सव प्रदेश कार्यालय जयपुर में मनाया गया

भारतीय मजदूर संघ जयपुर जिला  के द्वारा  भारतीय मजदूर संघ का 66 वां स्थापना दिवस  को धूमधाम से सरकार द्वारा जारी *कोविड़19 की गाइड लाइंस का पालन* करते हुए मनाया गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय को इस अवसर पर सजाया गया तथा भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र के समक्ष *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक माननीय निंबाराम जी* द्वारा  दीप प्रज्वलन  किया गया। जयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राम चरण बौहरा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक श्री सतीश पूनिया  तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी  द्वारा भारतीय मजदूर संघ कार्यालय आकर पुष्पार्चन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के *प्रदेशाध्यक्ष श्री विशन सिंह तवर,प्रदेश महामंत्री श्री दीनानाथ रूंथला, प्रदेश संगठन मंत्री श्री हरी मोहन शर्मा* आदि पदाधिकारियों सहित बीएमएस की जिला कार्यसमिति व सभी यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आए हुए अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन *जिला मंत्री श्री प्रमोद चौधरी द्वारा किया गया एवं जिला अध्यक्ष सुश्री मंजू दवे* द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  





0 comments:

Post a Comment

hello