Thursday, 20 February 2020

झुंझुनू में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह झुंझुनू

                               

             श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह समिति झुंझुनू के तत्वाधान में दिनांक 16 फरवरी 2020 को केशव आदर्श विद्या मंदिर में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु चरण सिंह गिल ने ठेंगड़ी जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री गिल ने बताया की ठेंगड़ी जी ने अनेक जन संगठनों का प्रारंभ किया एवं उन संगठनों के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। श्री ठेंगड़ी जी प्रखर वक्ता, प्रखर विचारक एवं उत्कट नेता थे। एक ही व्यक्ति में तीनों गुणों का पाया जाना उनकी विलक्षण प्रतिभा को प्रकट करता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं प्रौढ़ कार्य के प्रभारी श्री कैलाश चंद्र ने ठेंगड़ी जी के जीवन से संबंधित कई संस्मरण सुनाएं एवं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उनसे हम सभी प्रेरणा लेवे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी श्री मुकेश दाधीच ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सी ए ए एवं एनआरसी पर प्रकाश डाला और आव्हान किया कि हमें इस विचार के साथ खड़े रहना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री दीनानाथ रूंथला ने ठेंगड़ी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्याम लाल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रांत महामंत्री गजानंद कुमावत, जिला महामंत्री भारतीय किसान संघ नाम श्री जगदीश सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रामगोपाल शर्मा ने किया।

0 comments:

Post a Comment

hello