भारतीय मजदूर संघ जिला जोधपुर के आतिथ्य में आज दिनांक 2 फरवरी 2020 को भारतीय मजदूर संघ की 145 वीं अखिल भारतीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक अखिल भारतीय माहेश्वरी भवन जिला जोधपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ सीके सजी नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में देश और समाज से जुड़े एवं मजदूरों से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है इसलिए कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया कि रोजगार के सृजन हेतु आर्थिक नीतियों में उचित प्रावधान किए जाने चाहिए जिससे जीडीपी में भी वृद्धि हो सके। इसी संदर्भ में उल्लेख है कि सरकारी उपक्रमों के निजी करण को भी रोका जा कर रोजगार सृजन को बढ़ाया जाए।
प्रस्तुत बजट में आयकर सीमा छूट को 5 लाख तक बढ़ाए जाने का स्वागत किया गया। परन्तु कटौतीयों के लाभ को समाप्त करने का विरोध किया गया। सरकार से आग्रह किया गया कि इस लाभ को चालू रखा जाए ।
संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम का भारतीय मजदूर संघ स्वागत करता है एवं सरकार से आग्रह करता है कि जो बांग्लादेश, पाकिस्तान अफगानिस्तान से पीड़ित हिंदू सिख ईसाई बौद्ध आए हैं उन्हें अविलंब नागरिकता प्रदान की जाए एवं इसके संबंध में जो हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उससे सख्ती से निपटा जाए। भारतीय मजदूर संघ का इस मुद्दे पर सरकार को पूर्ण समर्थन है।
भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन राष्ट्रीय अधिवेशन 17,18 व 19 अप्रैल 2020 को हैदराबाद में होने जा रहा है इस अधिवेशन में भारत के 33 राज्यों के 5500 हजार यूनियनों के प्रतिनिधि 2,000 से अधिक संख्या में जिसमें 400 महिलाएं भी रहेगी का प्रतिनिधित्व रहने वाला है । इस अधिवेशन की तैयारियों का भी केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में जायजा लिया गया एवं आए हुए सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया की अधिवेशन की आवश्यक तैयारी करके हैदराबाद आए।
बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री सी के सजीनारायण, अखिल भारतीय महामंत्री श्री बृजेश उपाध्याय, राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष बिशन सिंह तंवर, महामंत्री दीनानाथ रूथला एवं देश भर से 33 राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment
hello