श्री अनुपम ने कहा यद्यपि केंद्र सरकार ने बहुत से निर्णय इस देश को मजबूत करने हेतु लिए हैं, जिनमें नागरिक सुरक्षा कानून भी आता है. यह कानून नागरिकता देने का है किसी भारतीय की नागरिकता लेने का नहीं . इस कानून से किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए तथा भारतीय मजदूर संघ इसका समर्थन करता है. एनआरसी का भी भारतीय मजदूर संघ पुरजोर समर्थन करता है तथा इसे देश हित में लागू किया जाना चाहिए.
इसी प्रकार से श्रमिक क्षेत्र में भी केंद्र सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है, यथा ग्रेच्युटी की राशि में वृद्धि किया जाना, भविष्य निधि की सीमा को बढ़ाया जाना, भविष्य निधि पेंशन न्यूनतम ₹1000 किया जाना, गरीब जनता के लिए दुर्घटना बीमा व जीवन बीमा प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत किया जाना, एसआई का दायरा बढ़ाया जाना आदि.
परंतु श्रमिक क्षेत्र में अभी भी बहुत कार्य की आवश्यकता है, इसकी तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए. श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाया जाना चाहिए. इस के लिए भारतीय मजदूर संघ के साथ सरकार द्वारा वार्ता की जानी चाहिए.
अधिवेशन को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष बिशन सिंह तंवर, राजस्थान विद्युत कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री अमर सिंह सांखला ने भी संबोधित किया.
अधिवेशन में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें श्री मोहनलाल माली अध्यक्ष एवं लवजीत सिंह पवार महामंत्री चुने गए.

0 comments:
Post a Comment
hello