जयपुर, 16 सितंबर 2019
भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के विभिन्न यूनियन द्वारा कल दिनांक 17 सिंतबर 2019 को प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं जयपुर के विभिन्न यूनियन की ओर से विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूंथला ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा मजदूरों के आराध्य देव हैं। भगवान विश्वकर्मा से मजदूरों को जीवन जीने की कला एवं सभ्यता एवं संस्कृति का संदेश मिलता है। श्री रूंथला ने बताया कि भारतीय जीवनमूल्यों के अनुकूल श्रमिक आन्दोलन को नई दिशा देने का प्रयास आज भारतीय मजदूर संघ कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ की ओर से भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस को ‘‘भारतीय श्रम दिवस’’ के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वयं भगवान विश्वकर्मा ही इस संसार के पहले श्रमिक है, जिन्होंने अपने श्रम एवं साधन से सृष्टि की रचना में अनुपम योगदान दिया है। भारत में श्रम की प्रतिष्ठा सर्वमान्य रही है भारतीय संस्कृति में श्रम सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। प्रत्येक व्यक्ति श्रमिक था और इसी कारण आज भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिन पर श्रम के प्रतिष्ठा के स्वरूप में हम सभी यह श्रमिक दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहाकि श्रमिक दिवस राजस्थान के करीब 250 से ज्यादा यूनियन द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर आधारित विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
साथ ही कई यूनियन द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। जयपुर में भी यह कार्यक्रम कई स्थानों पर होगा जिनमें विशेष रूप से रोडवेज यूनियन की ओर से वैशाली डिपो पर होगा तो वहीं विद्युत में कार्य कर रही भारतीय मजदूर संघ के संगठन की ओर से चैमूं हाउस एवं हीरापुरा पाॅवर हाउस पर, बीएसएनएल की ओर से सी-स्कीम में, भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से जवाहर नगर में, एम्बूलेंस यूनियन की ओर से सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में, जलमहल थड़ी-ठेला यूनियन, जवाहर नगर थड़ी-ठेला यूनियन, मुहाना मण्डी मजदूर संघ आदि की ओर से विभिन्न जगहों पर धूम-धाम से मनाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment
hello