भारतीय मजदूर संघ जयपुर जिले की ओर से भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम एस एम एस ऑडिटोरियम जयपुर में रखा गया. कार्यक्रम से पूर्व सी स्कीम स्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय से एस एम एस ऑडिटोरियम तक रैली निकाली गयी. भारतीय मजदूर संघ के नारों के से आकाश को गुंजायमान करते हुए कार्यकर्ता ऑडिटोरियम पहुंचे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन लाल सैनी एवं मुख्यवक्ता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपमजी थे. भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं ठेंगड़ी जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मदन लाल सैनी ने अपने सम्बोधन में
कहा की अनेक कार्यकर्ताओ के बलिदान से भारतीय मजदूर संघ का कार्य बढ़ा है इसे हमें और आगे ले जाने के लिए कोई भी बलिदान करने के लिया तैयार रहना होगा. मुख्यवक्ता श्री अनुपमजी ने राष्ट्र निर्माण के लिए चल रहे समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रयत्नों की कड़ी में ही भारतीय मजदूर संघ का कार्य बताया. विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री जी एस गिल ने कहा की भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है.

मंच पर भारतीय मजदूर संघ के अ.भा. मंत्री श्री राजबिहारी शर्मा व अ.भा. कार्यसमिति के सदस्य श्री एस के राठौर के गरिमामयी उपस्थिति रही.
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हजारी सिंह जी गुर्जर, प्रहलाद सिंह जी अवाना, दिवाकर जी शर्मा, कैलाश जी शर्मा का सम्मान किया गया.
अंत में प्रदेशाध्यक्ष श्री बिशन सिंह तंवर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सहभोज रहा.
0 comments:
Post a Comment
hello