सरकार के साथ हुई सहमति के मुख्य बिंदु निम्न हैं :
- वर्क चार्ज श्रमिकों को नियमित किया जा कर एक पदोन्नति का लाभ दिया जाना राज्य सरकार की मुख्यमंत्री महोदया के द्वारा 22 मई 2018 को फाइल को अनुमोदित किया जा चुका है. उसका कैबिनेट मेमो बनवा दिया गया है एवं कैबिनेट की बैठक से अप्रूव होकर आदेश प्रसारित करवा दिए जाएंगे.
- फिटर पंप चालक फोरमैन द्वितीय की वेतन में रही विसंगति को भी राज्य सरकार द्वारा दूर कर दिया गया है.श्री सोहनलाल माथुर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के द्वारा इस विसंगति को लेकर न्यायालय की शरण ली गई थीअब जलदाय श्रमिकों को न्यायालय की शरण नहीं लेनी पड़ेगी.
अन्य मांगों के बारे में भी सरकार के सकारात्मक रूख को देखते हुए महासंघ द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित की गई. वार्ता हेतु प्रतिनिधि मंडल में भा म संघ के जलदाय प्रभारी श्री हरिमोहन शर्मा, महासंघ अध्यक्ष श्री रमेश सिंह चौहान, महामंत्री श्री बाबु लाल यादव आदि शामिल रहे.

0 comments:
Post a Comment
hello