
भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश का 23 वां त्रिवार्षिक अधिवेशन दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2018 को हनुमंत आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर जोधपुर में संपन्न हुआ. अधिवेशन में मुख्य अतिथि माननीय गजेंद्र सिंह जी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार थे. उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता डॉक्टर बी के राय अखिल भारतीय कार्यसमिति सद्स्य भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है. इसके लिए प्रत्येक “शोषित पीड़ित दलित व्यक्ति” को राष्ट्र उत्थान के कार्य में हम लगा रहे हैं.
अधिवेशन में राजस्थान के 33 जिलों से 805 प्रतिनिधि उपस्थित रहे. अधिवेशन का द्वितीय सत्र महिलाओं को समर्पित था जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमती आरती डोगरा आईएएस थी. उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रारंभ से ही सशक्त रही है और पुरुषों के समान उनका व्यवहार रहा है महिलाएं कभी भी कमजोर नहीं रही किंतु परिवार एवं पुरुषों की मानसिकता के साथ-साथ महिलाओं को स्वयं अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी. इस सत्र का संचालन रोडवेज फेडरेशन की कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा मेघवाल ने किया.
भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम ने बताया कि मजदूर संघ “राष्ट्रीय विचार को मजदूरों में जगाने वाला संगठन है. अतः अपना उद्देश्य “राष्ट्रहित उद्योग हित व श्रमिकहित है और इसी अनुसार कार्यकर्ता अपना आचरण करें. संगठन के साथ एकात्म होकर “अपने प्रति कठोर व दूसरों के प्रति सहृदय “रहकर सतत कार्यशील रहें.
दुसरे दिन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयंतीलाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में 90% श्रमिक असंगठित क्षेत्र में है. उनको संगठित किए बिना भारतीय मजदूर संघ अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो सकता. मजदूर संघ में “त्याग, तपस्या और बलिदान” केवल नारा नहीं है बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का जीवन लक्ष्य है. अतः अपने आचरण में कठोर अनुशासन अपनाएं.
समापन सत्र में राष्ट्रीय मंत्री श्री राज बिहारी शर्मा ने असंगठित क्षेत्र में कार्य बढ़ाने के लिए धन की आवश्यकता बताई और कहा कि संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पूर्ण लाभ तभी मिल पाएगा जब हम असंगठित क्षेत्र में मजबूत संगठन खड़ा करने में सफल होंगे. इसके लिए धन की व्यवस्था संगठित क्षेत्र द्वारा की जानी चाहिए, यह उनका नैतिक दायित्व है. उन्होंने प्रतिभागियों को आह्वान किया कि इस दायित्व को पूरा करने के लिए हम “अर्थ यज्ञ” प्रारंभ कर रहे हैं. इसमें अपनी व्यक्तिगत आहुति देने वाले आगे आए उन के आवाहन् पर 52 प्रतिभागियों ने रू.3.25 लाख प्रतिवर्ष इस कार्य में देने का व्यक्तिगत संकल्प लिया. अंतिम सत्र में अगले 3 वर्षों के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री बिशन सिंह तंवर महामंत्री श्री दीनानाथ संगठन मंत्री श्री हरिमोहन शर्मा व कोषाध्यक्ष राधेश्याम माटोलिया को चुना गया.


0 comments:
Post a Comment
hello