Wednesday, 13 September 2017

17 नवम्बर को भारतीय मजदूर संघ की दिल्ली में विशाल रैली

केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये जा रहे श्रमिक विरोधी संशोधनों व समान कार्य के लिए समान वेतन के प्रावधान को कानून से हटाने एवं सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश कदम के विरुद्ध एवं विभिन्न श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिनांक 29-30 अगस्त 2017 को उद्योग इकाई स्तर पर धरना/प्रदर्शन किया गया एवं 3-4-5 अक्टूबर 2017 को यूनियन द्वारा उद्योग ईकाई स्तर पर धरना दिया गया। इसी क्रम में केन्द्र सरकार पर दवाब बनाने हेतु दिनांक 17 नवम्बर 2017 को दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली की तैयारी हेतु निम्न कार्य योजना पर विचार किया गयाः-
1.     30 सितम्बर तक सभी महासंघ अपना पोस्टर जारी।
2.     10 अक्तूबर तक सभी प्रदेश महासंघों, प्रदेश/संभाग स्तरीय यूनियनों व जिला भारतीय मजदूर संघ की बैठक आहूत कर इस बैठक में रैली की तैयारी की योजना बनायी जाये।
3.     20 अक्तूबर तक सभी यूनियनों की जिला स्तरीय बैठक आहूत कर इस बैठक में रैली की तैयारी की योजना बनायी जाये। एवं रैली में जाने हेतु दीवार लेखन करें।
4.     31 अक्तूबर तक सभी यूनियनें रैली में भाग लेने हेतु अपने बैनर तहसील स्तर तक लगावें।
5.     दिनांक 2 से 5 नवम्बर को कर पत्रकों (पैम्पलेट) का वितरण सार्वजनिक स्थानों पर जनता के बीच में करें।
6.     रैली के प्रबन्ध हेतु प्रदेश कार्यालय द्वारा रु. 100000/- का भुगतान केन्द्र भा.म.संघ को किया जाना है। इस हेतु रैली में जाने वाले प्रति प्रतिभागी रु. 10/- एकत्र कर प्रदेश कार्यालय में दिनांक 20 अक्तूबर 2017 तक जमा करावें।

0 comments:

Post a Comment

hello